GST FAQs with Simple Client-Friendly Answers

🔹 Registration से जुड़े सवाल

1. मुझे GST में registration करवाना ज़रूरी है क्या?

अगर आपका सालाना turnover ₹20 लाख (कुछ विशेष राज्यों में ₹10 लाख) से ज्यादा है, तो GST registration लेना अनिवार्य है। इसके अलावा अगर आप दूसरे राज्य में सामान या सेवा भेजते हैं (interstate supply), या Amazon, Flipkart, Zomato जैसी e-commerce websites पर बिजनेस करते हैं, तो turnover चाहे कम हो, GST लेना ज़रूरी हो जाता है।

2. Voluntary GST registration लेने के क्या फायदे हैं?

  • ग्राहक और बड़ी कंपनियां आप पर ज़्यादा भरोसा करती हैं।

  • आप अपना GSTIN invoice में दिखा सकते हैं, जिससे प्रोफेशनल इमेज बनती है।

  • आप इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फायदा उठा सकते हैं।

  • भविष्य में जब turnover बढ़ेगा तो पहले से registration होने से कोई परेशानी नहीं होगी।

  • कुछ सरकारी टेंडर या B2B deals में GST नंबर ज़रूरी होता है।

✅ GST के फायदे:

  •  One Nation, One Tax: पूरे भारत में एक जैसा indirect tax system।

  •  ITC System: जितना GST आपने खरीदी पर दिया, वो बेचने वाले GST से adjust कर सकते हैं।

  • Compliance Simplified: Centralized filing system (GST Portal) से सब कुछ online होता है

  •  Business Friendly: Interstate व्यापार करना आसान हो गया है

  • Cascading of Tax खत्म: पहले tax पर tax लगता था, अब वो नहीं लगता।


3. GST number कितने दिन में मिल जाता है?

  • अगर सभी documents सही हों तो 3 से 7 दिन में GSTIN मिल जाता है। कभी-कभी officer clarification या site verification मांग सकता है।


4. अगर मेरा turnover ₹20 लाख से कम है तो भी GST लेना जरूरी है क्या?

  • नहीं, लेकिन अगर आप interstate बिक्री, e-commerce या B2B काम कर रहे हैं, तो registration ज़रूरी हो सकता है।


5. GST cancel कैसे करें?

  • GST Portal पर जाकर "Application for Cancellation of Registration" भरना होता है। Reason बताकर digitally sign कर दें, approval के बाद नंबर बंद हो जाएगा।


🔹 Return Filing से जुड़े सवाल

6. GSTR-1 और GSTR-3B में क्या फर्क है?

  • GSTR-1 में sales details जाती हैं
  • GSTR-3B में summary होती है और tax payment किया जाता है


7. GSTR-1 नहीं भरा तो क्या होगा?

  • ₹50/day की late fee लगती है
  • Buyer को ITC नहीं मिलेगा
  • Future return नहीं भर पाओगे


8. QRMP Scheme क्या है और कौन इसमें जा सकता है?

  • QRMP: Quarterly Return Monthly Payment. ₹5 करोड़ से कम turnover वाले व्यापारियों के लिए है। Return quarterly भरनी है लेकिन tax monthly देना है।


9. Monthly vs Quarterly Return में क्या better है?

  • अगर B2B billing ज़्यादा है, तो monthly सही है। अगर काम कम है, तो QRMP बेहतर है।


10. NIL Return कब और कैसे फाइल करें?

  • जिस महीने कोई sale, purchase, या ITC न हो — NIL Return फाइल करनी होती है। GSTR-3B और GSTR-1 दोनों NIL जा सकती हैं।


🔹 Penalty और Notice से जुड़े सवाल

11. अगर return लेट हुआ तो कितनी late fees लगेगी?

  • NIL Return: ₹20/day
  • Normal Return: ₹50/day (₹25 CGST + ₹25 SGST)
  • Interest भी लगता है 18% प्रति वर्ष


12. GST notice आ गया, अब क्या करना है?

  • Notice को ध्यान से पढ़ो और time पर reply करो। सही documents और clarification दो।


13. ITC mismatch पर notice क्यों आता है?

  • GSTR-2B और GSTR-3B में ITC mismatch होने पर department पूछता है कि गलत claim क्यों किया गया।

14. Cancelled GST का notice कैसे reply करें?

  • Show cause notice के जवाब में proof दो कि क्यों registration cancel नहीं होना चाहिए। Return भरकर या clarification देकर reply करो।


🔹 ITC (Input Tax Credit) से जुड़े सवाल

15. ITC claim कैसे करें?

  • GSTR-3B में eligible ITC की entry करो। ITC तभी मिलेगा जब supplier ने GSTR-1 भरा हो और invoice valid हो।


16. कौन-कौन से खर्चे पर ITC नहीं मिलता?

  • Personal खर्चे
  • Car, food, travel, membership
  • Composition scheme से खरीदी हुई चीजें


17. GSTR-2B और GSTR-3B में ITC match कैसे करें?

  • GSTR-2B को download करो और जो invoices उसमें हैं वही ITC 3B में लो। Extra claim करने पर notice आ सकता है।


18. ITC reversal कब करना पड़ता है?

  • Payment 180 दिन तक न किया हो
  • Capital goods personal use में चले जाएं
  • Exempted goods में use हो जाए


19. Blocked ITC क्या होता है?

  • कुछ ITC section 17(5) में restricted होते हैं, जैसे:
  • Motor vehicle
  • Club membership
  • Outdoor catering
  • Personal use वाले खर्चे


🔹 Composition Scheme से जुड़े सवाल

20. Composition scheme के क्या फायदे और नुकसान हैं?

फायदे:

  • Return filing आसान
  • कम compliance
  • Fix % में tax देना होता है नुकसान:
  • ITC नहीं ले सकते
  • B2B क्लाइंट को ITC नहीं मिलेगा


21. Composition scheme में return कैसे फाइल करें?

  • CMP-08 (quarterly payment) और GSTR-4 (yearly return) फाइल करना होता है।


22. Composition वाला bill कैसे बनाता है?

  • "Bill of Supply" issue होता है, जिसमें कोई tax नहीं दिखता। उसमें लिखा होता है – "Composition Taxable Person, not eligible to collect tax on supplies".


23. Normal से Composition में और वापिस कैसे switch करें?

  • GST Portal से application डालनी होती है — "Application for opting out of Composition" या "opt-in".


🔹 Billing और Invoicing से जुड़े सवाल

24. GST invoice में कौन-कौन से details जरूरी हैं?

  • Invoice नंबर और तारीख
  • Seller और buyer का नाम, address, GSTIN
  • HSN code, item detail
  • Tax rate और amount
  • Signature


25. B2B और B2C invoice में क्या अंतर है?

  • B2B: Buyer का GSTIN होता है, ITC मिलता है
  • B2C: GSTIN नहीं होता, ITC नहीं मिलता


26. E-invoice कब से जरूरी है?

  • Turnover ₹5 करोड़ से ज़्यादा है तो B2B और export invoice के लिए e-invoice जरूरी है।


27. बिना GST नंबर के invoice बना सकते हैं क्या?

  • हाँ, लेकिन सिर्फ unregistered व्यक्ति ही बना सकता है और उसे "Bill of Supply" बनाना होगा।


🔹 Other Common Questions

28. E-way bill कब बनाना जरूरी होता है?

  • अगर सामान की value ₹50,000 से ज़्यादा है और interstate supply है — तो e-way bill बनाना जरूरी है। कुछ राज्य में intra-state पर भी लागू है।


29. Annual return भरना जरूरी है क्या?

  • अगर turnover ₹2 करोड़ से कम है तो GSTR-9 optional है। उससे ऊपर है तो GSTR-9 भरना जरूरी है। Audit की limit ₹5 करोड़ है (GSTR-9C).


30. GST में amendment कैसे करें? (Name, address, mobile no. etc.)

  • GST Portal से "Core" और "Non-core" amendment के लिए application डाल सकते हैं। कुछ change approval से होते हैं, कुछ auto-update हो जाते हैं।

🔹 Input GST और Output GST क्या होता है?

✅ Input GST:

  • जब आप कोई सामान या सेवा खरीदते हैं और उस पर जो GST आप अपने supplier को देते हैं — उसे कहते हैं Input GST या Input Tax। Example: आपने raw material खरीदा ₹1000 का + ₹180 GST दिया — यह आपका input GST है।

✅ Output GST:

  • जब आप कोई सामान या सेवा बेचते हैं और अपने ग्राहक से जो GST लेते हैं — उसे कहते हैं Output GST। Example: आपने customer को ₹2000 का सामान बेचा + ₹360 GST लिया — यह आपका output GST है।

✅ Final Tax Payable:

  • Final GST payable = Output GST – Input GST Example: Output GST = ₹360 Input GST = ₹180 तो आपको सरकार को सिर्फ ₹180 देना होगा। बाकी का adjustment हो गया। इसे ही Input Tax Credit (ITC) बोलते हैं।


🔹 RCM vs Normal GST

✅ Reverse Charge Mechanism (RCM) क्या होता है?

  • Normal GST में seller tax जमा करता है। लेकिन RCM में buyer को खुद GST जमा करना होता है। कब लागू होता है?
  • अगर आप unregistered व्यक्ति से सेवा लेते हैं (कुछ conditions)

  • GTA (Goods Transport Agency), Legal Services, Security Services आदि पर

  • Import of services

✅ Normal GST क्या होता है?

  • Seller सामान बेचते समय invoice पर GST लगाता है और वही government को जमा करता है। Buyer उस GST पर ITC ले सकता है।


🔹 Time of Supply (TOS) क्या होता है?

  • TOS यह तय करता है कि GST किस तारीख को लगेगा और किस महीने की return में आएगा।

✅ Goods के लिए Time of Supply:

  • Earliest of the following:

    • Invoice date
    • Goods की delivery की date
    • Payment की receipt की date

✅ Services के लिए Time of Supply:

  • Earliest of:

    • Invoice issue date (within 30 days of supply)
    • Payment received date

🔹 Consideration vs Without Consideration in GST

✅ Consideration:

  • जब किसी supply के बदले पैसा, goods या कोई value मिलती है। जैसे आपने ₹1000 में सामान बेचा — ये with consideration है।

✅ Without Consideration:

कुछ situations में GST बिना पैसे के भी लगता है, जैसे:

  • Permanent transfer of business assets

  • Supply to related person without payment

  • Stock transfer to branch in other state यहाँ Schedule-I के तहत GST लगता है even without payment.


🔹 Place of Supply (POS) – Goods और Services में

✅ Goods के लिए POS:

  • Same State में Delivery: CGST + SGST लगता है

  • दूसरे State में Delivery (Interstate): IGST लगता है POS वही location मानी जाती है जहाँ पर goods actually deliver हुए।

✅ Services के लिए POS:

  • B2B Service: Receiver का location

  • B2C Service: Provider या Receiver का location (depends on service)

  • Special rules जैसे: hotel stay, training, transport, immovable property पर अलग POS rules हैं।


🔹 IFF – Invoice Furnishing Facility

✅ IFF क्या है?

  • QRMP scheme वालों को हर महीने अपने B2B invoices upload करने की सुविधा देता है, ताकि buyer timely ITC ले सके।
  • हर महीने 1st से 13th तारीख तक upload किया जा सकता है।

  • सिर्फ B2B invoices डालते हैं

  • इसका फायदा ये है कि quarterly return भरने वालों के buyers को ITC delay नहीं होता।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!